Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

विशेष एसआईटी का गठन, दल एक माह के भीतर शासन कौ सौंपेगा रिपोर्ट

मुख्यमंत्री धामी सचिवालय में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक करते।

देहरादून, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । धामी सरकार ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में कथित नकल के आरोपों की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया है। यह दल एक माह के भीतर शासन को अपनी आख्या प्रस्तुत करेगा।

इस संबंध में सचिव शैलेश बगोली ने जारी आदेश में कहा गया है कि अध्यक्ष समय-समय पर यथासम्भव अन्य अधिकारियों और विशेषज्ञों का सहयोग भी ले सकते हैं। विशेष अन्वेषण दल का कार्यक्षेत्र पूरे राज्य में होगा और यह विभिन्न स्रोतों से प्राप्त सूचना, शिकायत, तथ्य आदि का परीक्षण करेगा। दल मामले की गंभीरता से जांच कर एक माह के भीतर इसकी रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शासन आगे की कार्रवाई करेगा।

विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, देहरादून जया बलूनी होंगी। सदस्य अंकित कंडारी, क्षेत्राधिकारी, लक्ष्मण सिंह नेगी,निरीक्षक,स्थानीय अभिसूचना इकाई,गिरीश नेगी,उप निरीक्षक/ थानाध्यक्ष, रायपुर, राजेश ध्यानी,उप निरीक्षक, साईबर पुलिस स्टेशन सदस्य होंगे।

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *