Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

बिजली के दो ट्रांसफार्मर चोरी, अवर अभियंता ने दर्ज कराई रिपोर्ट

प्रतीकात्मक छवि

नोएडा, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । थाना बादलपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लगे दो बिजली के ट्रांसफार्मर चोरी हो गए हैं। विद्युत विभाग के अवर अभियंता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने शुक्रवार काे बताया कि बीती रात को विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शिवा फिल्म सिटी ग्राम धूम मानिकपुर के पास लगे 63 किलो वाट के ट्रांसफार्मर तथा भारत गैस एजेंसी के पास लगे 250 किलो वाट के बिजली के ट्रांसफार्मर अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया है। उनके अनुसार बदमाशों ने ट्रांसफार्मर खोलकर ट्रांसफार्मर का तेल और उसके अंदर रखे हुए अन्य कीमती उपकरण चोरी कर लिया है। बदमाश ट्रांसफार्मर के लोहे के बॉक्स से को छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सुरेश चौधरी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *