रजनीकांत की ‘कुली’ का जादू बरकरार, छठे दिन 9.50 करोड़ की कमाई, कुल कलेक्शन 216 करोड़

मुंबई, 21 अगस्त (Udaipur Kiran). सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कुली’ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही Box Office पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म की छठे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जो इसकी जबरदस्त सफलता को दर्शा रहे हैं.

रजनीकांत

Box Office ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘कुली’ ने रिलीज के छठे दिन यानी मंगलवार को करीब 9.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 216 करोड़ रुपये पहुंच गया है. फिल्म ने पहले दिन ही 65 करोड़ रुपये की धमाकेदार ओपनिंग ली थी.

करीब 400 करोड़ रुपये के भव्य बजट में बनी ‘कुली’ की सीधी टक्कर इस समय Box Office पर ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी फिल्मों से हो रही है. इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया है, जिन्हें ‘लियो’ और ‘मास्टर’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाना जाता है. पहली बार रजनीकांत और लोकेश कनगराज की जोड़ी एक साथ आई है, जिसमें रजनीकांत का देवा के रूप में जबरदस्त एक्शन और स्टाइल फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

फिल्म की स्टारकास्ट भी खास है— नागार्जुन अक्किनेनी, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, उपेंद्र, आमिर खान, सत्यराज और रचिता राम जैसे कलाकार इसमें अहम किरदार निभा रहे हैं. थलाइवा का जादू सिनेमाघरों में लगातार छाया हुआ है और दर्शकों की भीड़ कम नहीं हो रही है.

Leave a Comment