Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

पारम्परिक खेलों के माध्‍यम से खेलोगे तो खिलोगे का दिया संदेश

सांसद मंजू शर्मा

जयपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । चौगान स्टेडियम में रविवार को पारम्परिक खेलों का अनूठा संगम नजर आया। इस दौरान बालक, किशोर, युवा, बुजुर्ग, पुरुष और महिलाएं सभी ने पारम्परिक खेलों के इस संगम में डुबकी लगाकर खेलोगे तो खिलोगे का संदेश दिया।

सांसद खेल महोत्सव के तहत रविवार को जयपुर के चार विधानसभा हवामहल,किशनपोल ,सिविल लाइन्स और

आदर्श नगर क्षेत्रों की खेलकूद प्रतियोगिताएं

आयोजित की गई । इनमे सतोलिया ,रस्साकसी ,मटका दौड़ ,नींबू चम्मच जैसे पारम्परिक खेलों में लोगों ने उत्साह से साथ भाग लिया।

इस दौरान सांसद मंजू शर्मा, भाजपा नेता चंद्र मोहन बटवारा के साथ कई सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रस्साकशी, मटका और निम्बू चम्मच दौड़ के दौड़ का लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इन खेलों में शामिल लोगों ने कहा कि उन्हें आज अपना बचपन याद आ गया। सचमुच बहुत मजा आया। ऐसे खेल होते रहने चाहिए।

खेलों में आज किशनपोल, आदर्श नगर, सिविल लाइन एवं हवा महल विधानसभाओं से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि इन खेलों का उद्देश्य लोगों में खेल भावना जागृत करना है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *