Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

सेक्टर सड़कों के काम पर बहाया जा रहा पैसा कहीं चला न जाए व्यर्थ

जेडीए

जयपुर, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । शहर में लगातार यातायात व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। इसी को ध्यान में रखकर जेडीसी आनंदी ने आमजन को राहत देने के लिए शहर के सड़कों के जाल को पूरा करने के लिए योजना बनाई थी। इसी को ध्यान में रखकर मास्टर प्लान के तहत अधूरी या प्रस्तावित सेक्टरों सड़कों के काम का बीड़ा उठाया था। इन सड़कों के विकास पर करीब 853 करोड़ रुपए खर्च होने है। लेकिन अधूरी प्लानिंग और जोन डीसी के लापरवाहपूर्ण रवैय के चलते सेक्टर सड़कों का काम शुरू होकर भी आमजन को राहत देता नजर नहीं आ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जोन-9, 10, 11, 12,13 और 14 के अलावा कई अन्य जोनों में सेक्टरों पर काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन इन सेक्टरों सड़कों के निर्माण में बाधा बन रहे स्ट्रक्चर सहित अन्य विषयों का समाधान नहीं हो रहा है। इसके चलते कई जोनों में सेक्टरों सड़कों का काम बीच में ही बंद कर दिया गया है। जोन-8 में फागी रोड से न्यू सांगानेर रोड के बीच बनने वाली 120 फीट चौडी सेक्टर रोड 300, 200 और 100 फीट चौडी गोनेर रोड, कानोता से रिंग रोड को जोडऩे वाली 60 फीट सेक्टर रोड, जोन-14 में टोंक रोड से फागी रोड को जोडऩे वाली दो सेक्टर सड़कों सहित अन्य सड़कों का हाल कुछ ऐसा ही है।

डायरेक्टर इंजीनियर अजय गर्ग ने बताया कि सेक्टर सड़कों का काम किया जा रहा है। सड़कों के निर्माण में जो व्यवधान आ रहे है उन्हें हटाने के लिए डीसी जोन काम में जुटे हुए है। आगामी समय में इन पर कार्रवाई की जाएगी। रोड लाइट्स बंद ,आमजन परेशान, हादसों को निमत्रंण जेडीए सेक्टर सड़कों के निर्माण में जुटा हुआ है। सड़कों के निर्माण के दौरान उनके बीच लगी रोड लाइट्स को शिफ्ट किया जाना है। निर्माण के दौरान खुदाई के चलते रोड लाइट्स बंद हो गई। इसके चलते इन सड़कों अंधेरा पसरा हुआ है जो हादसों को निमत्रंण दे रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खातीपुरा से झारखंड मोड़, फागी रोड से न्यू सांगानेर को जोडऩे वाली 120 फीट चौडी सड़क, गोनेर रोड सहित कुछ अन्य सड़कों पर निर्माण कार्य के चलते रोड लाइट्स बंद पड़ गई है। रात को सड़कों पर अंधेरा पसरा होने के कारण हादसों के साथ अपराधिक वारदातों का डर बना हुआ है।

सबसे ज्यादा जोन-9 में बननी है 28 सेक्टर रोड

जयपुर शहर में 121 सेक्टर सड़कें किसी न किसी बाधा के चलते अधूरी या अनिर्मित है। जयपुर में सबसे ज्यादा सेक्टर सड़कें जोन-9 में बननी है। जोन- 9 में 28 सेक्टर सड़कें बनना प्रस्तावित है। जोन-6 में 6, जोन-7 में 1, जोन-8 में 9, जोन-9 में 28, जोन-10 में 2, जोन-11 में 12, जोन-12 ए में 13, जोन-12 में 24, जोन-13 में 10, जोन-14 में 16 सेक्टर सड़कों का निर्माण किया जाना है। इन सड़कों का निर्माण एनुवल रेट कॉन्ट्रेक्ट(एआरसी) के तहत किया जाएगा। इन पर करीब 853 करोड़ रुपए का खर्चा किया जाना प्रस्तावित है।

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *