Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जनादेश परब: मंत्री जेपी नड्डा के मुख्य आतिथ्य तथा मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होगा कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम स्थल की फोटो
कार्यक्रम स्थल की फोटो

22 दिसंबर को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में आयोजित होगी राज्यस्तरीय कार्यक्रम

कोरबा/जांजगीर-चांपा 21 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनादेश परब: विश्वास, गौरव, निर्माण के तहत 22 दिसंबर को पुलिस लाइन खोखरा भांठा जांजगीर में राज्यस्तरीय कार्यक्रम एवं विशाल आमसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा शामिल होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं मंत्रीगण रामविचार नेताम, दयालदास बघेल, केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, लक्ष्मी राजवाड़े, टंकराम वर्मा, गजेन्द्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, राजेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े व विधायक जांजगीर-चांपा ब्यास कश्यप विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *