Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

गांव को दस साल बाद मिला पक्की सड़क की सौगात

सड़क का शिलान्यास करते अजय उरांव

सिलीगुड़ी, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । खोरीबाड़ीके गौड़सिंगजोत गांव को आखिरकार दस साल बाद पक्की सड़क की सौगात मिली है। सिलीगुड़ी महकमा परिषद की पहल पर मंगलवार को 800 मीटर नई पक्की सड़क का शिलान्यास किया गया।

गौरतलब है कि खोरीबाड़ीके रानीगंज पानीशाली ग्राम पंचायत अंतर्गत गौड़सिंगजोत में सड़क की हालत लंबे समय से बेहद खराब थी। बारिश के दिनों में सड़क पर कीचड़ भर जाता था, जिससे स्थानीय लोगों, छात्रों और कारोबारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। स्थानीय निवासियों की मांग को देखते हुए सिलीगुड़ी महकुमा परिषद ने 800 मीटर सड़क निर्माण के लिए 12 लाख रुपयेकी राशि स्वीकृत की है। सिलीगुड़ी महकमा परिषद के विपक्ष दल के नेता अजय उरांव ने सड़क काशिलान्यास किया। अजय उरांव नेकहा कि ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को ध्यान में रखते हुए सड़क निर्माण की शुरुआत की जा रही है। ग्रामीणों ने भी पक्की सड़क बनने को लेकर खुशी जताई है। नई सड़क बनने से गांव के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *