
संभल, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) . जनपद संभल में प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं है.
Uttar Pradesh सरकार के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बुधवार को जनपद संभल के एंचौड़ा कम्बोह स्थित श्रीकल्कि धाम में आयोजित जगद्गुरु रामभद्राचार्य की विश्व की पहली श्रीकल्कि कथा में भाग लेने के लिए पहुंचे.
आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब सनातन विरोधी मानसिकता के लोग Uttar Pradesh और देश की सरकारों में थे, तब उन्होंने कल्कि धाम के कार्यों में बाधा डाली. उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और Chief Minister योगी आदित्यनाथ के शासन में आने तथा उच्च न्यायालय के एक निर्णय के बाद कल्कि धाम का निर्माण शुरू हुआ है. उन्होंने इसे सनातन विरोधी लोगों के लिए एक जवाब बताया.
वहींं Chief Minister योगी आदित्यनाथ के रोहिंग्या और घुसपैठियों को बाहर करने के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए नितिन अग्रवाल ने कहा कि इस देश में घुसपैठियों के लिए कोई जगह नहीं हो सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ सरकारों ने तुष्टिकरण की राजनीति के तहत घुसपैठियों को अपने प्रदेश में लाने का काम किया है.
नितिन अग्रवाल ने इस कदम को देश के नागरिकों के अधिकारों पर कुठाराघात बताया. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश में किसी भी घुसपैठिए की जगह नहीं है और केंद्र तथा राज्य सरकारें इस दिशा में कार्य कर रही हैं.
नितिन अग्रवाल ने कहा कि जब भी कोई अच्छी चर्चा होती है और अच्छी चर्चा सरकार करना चाहती है देश हित में देश के लोगों के हित में सब विपक्ष संसद को ठप्प करता है और विपक्ष संसद में चर्चा नहीं करना चाहता.
(Udaipur Kiran) / Nitin Sagar
