Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

विश्वविद्यालय परिसर में शिक्षक का शराब पीने का वीडियो वायरल, सेवा समाप्त

शिक्षक की सेवा समाप्त का कुल सचिव केश लाल द्वारा जारी पत्र
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शिक्षक का। शराब पीते वायरल वीडियो
शिक्षक अपने चैंबर में शराब की बोतल के साथ

जौनपुर,03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यूपी के जौनपुर में स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रशासन ने विश्व विद्यालय परिसर में शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को प्रसारित होने के मामले में विश्व विद्यालय प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एमबीए (एग्री बिज़नेस) विभाग के अतिथि प्रवक्ता प्रांकुर शुक्ला की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है।यह कार्रवाई कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के आदेश पर की गई। कुलसचिव केश लाल ने इस संबंध में औपचारिक कार्यालय-आदेश जारी किया।प्रांकुर शुक्ला का एक वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसमें वे शराब के नशे में दिख रहे थे। इस आपत्तिजनक वीडियो के वायरल होने और शिकायतें मिलने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने संज्ञान लिया।इस मामले को शिक्षक आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन माना गया। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि शिक्षक पद पर आसीन किसी भी व्यक्ति से उच्च नैतिकता और अनुशासन की अपेक्षा की जाती है।

(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *