Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से मचा हड़कंप

रायपुर के पास खेतों में मिला संदिग्ध डिवाइस।

पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां पहुंची मौके पर, की

जांच

जांच में पाया गया मौसम विभाग का डिवाइस

हिसार, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हिसार में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक

डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। बुधवार सुबह लोगों ने यह डिवाइस देखा और पुलिस को सूचना दी।

सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इसके लिए एक्सपर्ट भी बुलाए गए। इसके

बाद पुलिस इसे कब्जे में लेकर थाने ले गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि यह इलेक्ट्रॉनिक

डिवाइस फ्लाइंग ऑब्जेक्ट है। यह छोटा पैराशूट जैसा है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के रायपुर रोड के

पास सड़क किनारे झाड़ियों में बुधवार सुबह यह डिवाइस मिला। जहां से यह फ्लाइंग ऑब्जेक्ट

मिला है, वह संवेदनशील इलाका है। यहां नजदीक ही हिसार एयरपोर्ट है और कुछ ही दूरी पर

आर्मी कैंट का एरिया है। हालांकि, बाद में मौसम विभाग ने पुष्टि की कि यह उनका यंत्र

है औश्र इससे कोई खतरा नहीं। एयरपोर्ट के नजदीक पैराशूट के साथ मिले सफेद बॉक्स

की पुलिस व एजेंसियां ने जांच की। सफेद रंग के बॉक्स पर हरी और लाल रंग की लाइट भी

लगी थी। यह डिवाइस पूरी तरह से पैराशूट के साथ जुड़ा हुआ था। हाल ही में जम्मू-कश्मीर

में सुंब के चांडली इलाके में मिले गुब्बारे के साथ सफेद संदिग्ध बॉक्स मिला था।

जांच के बाद सदर थाना एसएचओ नवीन कुमार ने बताया

कि इस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच की गई है। पहली नजर में यह एक पैराशूट की तरह लग

रहा था। हालांकि, अब इसमें मौसम विभाग ने पुष्टि कर दी है। एसएचओ ने बताया कि मिर्जापुर

के खेतों में एयरपोर्ट के पास बैटरी चालित गुब्बारा मिला, जिसे सूचना के बाद कब्जे

में ले लिया गया। जांच करने पर पता चला कि ये मौसम विभाग द्वारा मौसम की जानकारी और

पॉल्यूशन के बारे में जानकारी के लिए उड़ाया जाता है। यह पटियाला की तरफ से उड़ाया

गया था। इसमें सेंसर होते हैं, जो बैटरी खत्म होने पर गिर जाता है।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *