Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : विधानसभा में कानून-व्यवस्था पर एक भी नहीं हुई चर्चा: दुष्यंत चौटाला

पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।

जींद, 20 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा एक ऐसा स्थान है, जहां गंभीर विषयों पर चर्चा होनी चाहिए। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है, यह किसी से छुपा नहीं है लेकिन सदन में लॉ एंड ऑर्डर जैसे गंभीर विषय पर एक बार भी चर्चा नहीं हुई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को जेजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल जनता देख रही है। दो दिन पहले रोहतक में रात को गोलियां चलीं और एमडीयू में गाड़ी घुसी। कैथल में ताऊ व भतीजे को मारा गया। यह वारदातें किसी से अछूती नहीं है। आज प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल है।

जिस प्रकार से कल सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाकर विपक्ष ने मुंह की खाई, इससे साफ दिखता है कि सत्ता पक्ष के साथ मिल कर विपक्ष काम कर रहा है। डीजीपी द्वारा सिक्योरटी हटाई जाने के सवाल पर चौटाला ने कहा कि सिक्योंरटी क्यों हटाई गई है, किस मंशा से हटाई गई है, हमारे परिवार के साथ ऐसा क्यों किया गया है, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि स्व. ओमप्रकाश चौटाला की राजनीतिक संघर्ष की स्थली जींद रही है। इसीलिए आज रक्तदान शिविर के माध्यम से स्व. ओपी चौटाला को श्रद्धांजलि दी है और याद भी किया गया।

जींद में जहां जेजेपी कार्यालय है, इसमें चौधरी देवीलाल के साथ ओमप्रकाश चौटाला का भी स्टेच्यू लगाया जाएगा ताकि सभी उनके द्वारा किए गए कामों को याद कर सकें और उनके दिखाए मार्ग पर चलें। आज प्रदेश में चुंगी माफ करने की बात हो, लेड हटाने की बात हो, रेवेन्यु पॉजिटिव लाने की बात हो, गुडगांव मिलेनियम सिटी बसाने की बात हो, यह सब ओमप्रकाश चौटाला ने किया है। ओपी चौटाला ने देश व प्रदेश की तरक्की में जो योगदान दिया है, वह अमूल्य रहा है। 22 के 22 जिला हेडक्वार्टर पर ओमप्रकाश चोटाला की जयंती मनाई जाएगी। जिला हेडक्वार्टर पर स्व. ओमप्रकाश चौटाला को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी जाएगी।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *