Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

दिल्ली में छाई धुंध की मोटी परत, एक्यूआई 362

दिल्ली का वायु प्रदूषण

नई दिल्ली, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से ही कोहरा और धुंध की मोटी परत छाई हुई है। दिल्ली में आज दोपहर 12 बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 362 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।

एक्यूआई वेबसाइट के अनुसार दिल्ली में दोपहर 12 बजे एक्यूआई 362 दर्ज किया गया। ग्रेटर नोएडा का 344, गाजियाबाद का 382, नोएडा का एक्यूआई 414, फरीदाबाद का 388 और गुरुग्राम का 327 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक अलीपुर का 380, आनंद विहार का एक्यूआई 453, चांदनी चौक 416, बुराड़ी क्रॉसिंग 392, सिरी फोर्ट 418, आईटीओ का 397, पूषा डीपीसीसी का 386, पूषा आईएमडी का 377 और वजीरपुर का एक्यूआई 444 दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि राजधानी-एनसीआर का आज अधिकतम तापमान 21-23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। यहां हवा की रफ्तार पश्चिम दिशा की ओर 15 किलोमीटर प्रति घंटे चलने का अनुमान है। वहीं 30 दिसंबर का अधिकतम तापमान 22-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7-9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। सुबह के समय कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार और हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गयी है।

———–

(Udaipur Kiran) / श्रद्धा द्विवेदी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *