Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत में चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार

पानीपत पुलिस हिरासत में बाइक चोर

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने गुरुवार को चौटाला रोड पर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान राजस्थान के डिंग जिले के शहसन गांव निवासी परमजीत के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर चौटाला रोड पर गौशाला के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान परमजीत निवासी शहसन डिग राजस्थान के रूप में बताई।

बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने उक्त बाइक 2 दिसंबर को देवीलाल पार्क के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में जीन्द निवासी मोहित की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बुधवार को वह चोरी की बाइक को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी परमजीत के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर गुरुवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *