इस साल की राष्ट्रीय लोक अदालत 19 को, तीन बेंच गठित

जोधपुर, 17 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । हाईकोर्ट व उसके अधीनस्थ अदालतों में इस वर्ष की अंतिम और चौथी राष्ट्रीय लोक अदालत 19 दिसंबर को होगी।
राजस्थान हाईकोर्ट विधिक सेवा समिति के सचिव कमल छंगाणी ने बताया कि इसके लिए 3 बेंच का गठन किया गया है। पहली बेंच में जस्टिस मुकेश राजपुरोहित अध्यक्ष, अधिवक्ता संजय राज पालीवाल को मनोनीत सदस्य, दूसरी में जस्टिस संदीप शाह अध्यक्ष व अधिवक्ता ऋतुराजसिंह भाटी मनोनीत सदस्य और तीसरी में जस्टिस संजीत पुरोहित अध्यक्ष व अधिवक्ता मुकेश दवे मनोनीत सदस्य होंगे।
(Udaipur Kiran) / सतीश



