Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

महिला सहित तीन आराेपित लाखाें की गांजा के साथ गिरफ्तार,3.25 लाख कैश बरामद

गांजा तस्कर फोटो

सुलतानपुर, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में लंभुआ थाना पुलिस ने एक महिला सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आराेपिताें के कब्जे से 33 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 6 लाख रुपये से अधिक है। इसके अलावा 3.25 लाख रुपये नकद और दो कारें भी बरामद की गई हैं।

एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम ने शिवगढ़ से श्रीरामपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान इस अंतर-जनपदीय गांजा तस्कर गिरोह के तीन आराेपिताें काे लंभुआ थाना क्षेत्र के खडुआन गांव से आज गिरफ्तार किया गया है। तस्करों ने अपनी कारों में गुप्त चैंबर बना रखे थे, जिनमें गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। यह गिरोह छत्तीसगढ़ और ओडिशा से गांजा खरीदकर लाता था। जिसे खखाने के लिए मुख्य बाजार पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में किया जाता था, जहां इसे अन्य लोगों को बेचा जाता था। बरामद नकद राशि गांजा बेचकर अर्जित की गई थी।

गिरफ्तार आराेपिताें की पहचान अमरदेव चौहान निवासी सराय मकरकोला, धर्मेंद्र सरोज और उसकी पत्नी अनीता निवासी अर्जुनपुर थाना लंभुआ के रूप में हुई हैं। आराेपिताें के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्त

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *