Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

लखनऊ में चोरी करने वाले तीन आरोपित गिरफ्तार, 16 लाख के जेवर बरामद

गिरफ्तार आरोपित और पुलिस टीम

लखनऊ, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना पुलिस ने गुरुवार देररात काे घरों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

आशियाना थाना प्रभारी छत्रपाल सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि तीन दिसंबर को चाेरी की तहरीर मिली थी। पीड़ित ने बताया था कि अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर 1.50 लाख रुपये नकद और जेवर चोरी कर लिए थे। इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी। गुरुवार देर रात काे गश्त के दाैरान एक सूचना पर पुलिस ने बीबीए विश्वविद्यालय के पास शहीद पथ की ओर जाने वाली सड़क पर तीन चाेराें काे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 16 लाख रुपये कीमत के जेवर, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, चोरी में प्रयुक्त औजार और नकदी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि इन चाेराें की पहचान मूलरूप से आशियाना निवासी शाहरुख, और अब्दुल खान के अलावा सीतापुर निवासी मिथुन उर्फ अरुण के रुप में हुई हैं।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकारा कि, वे बंद घरों को निशाना बनाकर ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी करते थे। अभियुक्त अब्दुल खान का पूर्व में भी कई थानों में चोरी के मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है, जबकि अन्य अभियुक्तों के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी अन्य थानों और जनपदों से जुटाई जा रही हैं। —————

(Udaipur Kiran) / Harsh Gautam

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *