Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

बनगांव में नाबालिग और उसकी मां को पेड़ से बांधकर पीटने के आरोप में तीन गिरफ्तार

crime

उत्तर 24 परगना, 03 दिसंबर (Udaipur Kiran) । बनगांव के गाइघाटा थाना इलाके में बुधवार सुबह एक नाबालिग और उसकी मां को कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर बांधकर पीटा। आरोप है कि नाबालिग से छेड़खानी के मामले में शिकायत करने के बाद, आरोपितों के रिश्तेदारों और पड़ोसियों ने घर में घुसकर उन्हें पेड़ से बांधकर पीटा और मां के बाल काट दिए। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

गाइघाटा थाना अंतर्गत चांदपाड़ा फूलसड़ा इलाके की एक नाबालिग ने पड़ोस के युवकों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई थी।

नाबालिग की मां ने बताया कि युवकों ने उनकी बेटी से शराब के पैसे मांगे, जिसे न देने पर युवकों ने नाबालिग के साथ अश्लील व्यवहार किया और उसकी गले की सोने की चेन छीनकर भाग गए।

पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बाद में उन्हें अदालत से जमानत मिल गई। इसके बाद से ही नाबालिका के परिवार को मामले को वापस लेने के लिए धमकियां मिल रही थीं। आरोप है कि परिवार को घर में टिकने भी नहीं दिया गया।

बुधवार सुबह, आरोपितों के रिश्तेदार और पड़ोसी नाबालिका के घर पहुंचे। महिला ने आरोप लगाया कि घर का दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला गया और मोटे रस्सी से आम के पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद नाबालिका की मां के बाल काट दिए गए और उनके सिर पर चोट भी आई।

नाबालिका की मां ने कहा कि मेरी नाबालिका बेटी के साथ युवकों ने छेड़खानी किया। मैंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। तब से हमें केस वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। आज सुबह घर में घुसकर गले और सिर पर हमला किया गया। मैं चाहती हूं कि आरोपितों को सजा मिले।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। मामले की आगे की जांच जारी है।

—————

(Udaipur Kiran) / धनंजय पाण्डेय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *