Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

देवरिया : बिहार की दाे महिला तस्कर समेत तीन गिरफ्तार, 43.2 लीटर शराब जब्त

फोटो

देवरिया, 29 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सलेमपुर थाना की पुलिस ने सोमवार को बिहार की दाे महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया।उनके कब्जे से पांच पेटी (कुल 43.200 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। इस दौरान तस्करी के उपयोग में लाने वाला ऑटो-रिक्शा बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने बताया कि, मझौलीराज पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान ऑटो-रिक्शा (यूपी 52 एटी 8015) को रोका गया। तलाशी के दौरान ऑटो से बिहार ले जाई जा रही पांच पेटियों में कुल 240 टेट्रा पैक अंग्रेजी शराब बरामद की हैं, जिसमें प्रत्येक टेट्रा पैक 180 एमएल का था।

पुलिस ने मौके से देवरिया के धरमखोर करन निवासी धर्मवीर सिंह और बिहार राज्य की रहने वाली ललिता देवी और पूनम देवी को गिरफ्तार किया हैं। ये लोग ​ऑटो-रिक्शा में रखकर यूपी से बिहार में शराब सप्लाई या तस्करी करती है। इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा जा रहा है।

—————

(Udaipur Kiran) / ज्योति पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *