Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

त्रिपुरा के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती इलाके में खून से लथपथ तीन शव बरामद

त्रिपुराः भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती खोवाई जिले में रबर प्लांटेशन इलाके में बरामद तीन शव

अगरतला, 16 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । त्रिपुरा के बांग्लादेश सीमावर्ती खोवाई जिलांतर्गत अनंतपारा के रबर प्लांटेशन में गुरुवार सुबह तीन व्यक्तियों की खून से लथपथ अवस्था में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी।

रबर प्लांटेशन में गुरुवार की सुबह आए मजदूरों ने यह घटना देखी और दूसरों को इसकी जानकारी दी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गयी। आशंका जतायी गयी है कि मरने वाले बांग्लादेशी तस्कर या चोर हो सकते हैं।

माना जा रहा है कि बीती रात किसी ने उन्हें रबर प्लांटेशन में पाकर पीट-पीटकर मार डाला होगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

वहीं, खोवाई जिले की पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।——————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *