Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

हरिद्वार में तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ शुरू

आयुर्वेद उत्पादों का अवलोकन करते हुए

हरिद्वार, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सोमवार को हरिद्वार के प्रेम नगर आश्रम में तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ का उद्घाटन सोमवार को शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर आयुर्वेद से जुड़ी एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया।

इस मौके पर शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि आयुर्वेद और योग के नाम पर जो लोग दुकानदारी कर रहे हैं। जब आयुर्वेद महाकुंभ में मंथन होगा तो ऐसी ताकतें अलग हो जाएंगी और उनका कोई महत्व नहीं रह जाएगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि आयुर्वेद महाकुंभ से आयुर्वेद को एक नई ताकत मिलेगी।

कार्यक्रम के प्रभारी डॉ राजीव कुरेले ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयुर्वेद महाकुंभ में पूरे देश के सभी राज्यों से और विदेशों से 6000 से ज्यादा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। इस कुंभ का समापन 24 दिसंबर को होगा। इस महाकुंभ में देश-विदेश आयुर्वेद जगत से बड़े-बड़े विद्वान विशेषज्ञ और आयुर्वेद के ज्ञाता आए हुए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *