Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
CRIME

शराब पार्टी में ईंट से कुचल कर साथी की हत्या, तीन दोस्त गिरफ्तार

मृतक

उरई, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के जनपद जालाैन के उरई कोतवाली क्षेत्र में शराब पार्टी के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि तीन दोस्तों ने मिलकर एक दोस्त की ईंट से कुचल कर हत्या कर दी। क्षत-विक्षत हालात में शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना में शामिल तीन दोस्तों को हत्या में प्रयुक्त ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र का है। मुहल्ला बघौरा निवासी महेंद्र जाटव मंगलवार की रात अपने तीन दोस्तों अल्ताफ, राजा और जीशान के साथ शराब पार्टी करने के लिए घर से निकला था। देर रात करीब 11 बजे उसे मरघट के सामने मैदान में बैठकर शराब पीते हुए देखा गया। बताया जा रहा है करीब रात 12 बजे नशे की हालत में चारों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि जीशान ने पहले महेंद्र के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। इसके बाद अल्ताफ और राजा ने भी महेंद्र के सिर पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के चलते महेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात जब महेंद्र घर नहीं लौटा तो घर वालों ने तलाश शुरू कर दी। तलाश करते हुए परिजन जब वे घटनास्थल पर पहुंचे तो महेंद्र का क्षत-विक्षत शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद इस वारदात को अंजाम देने वाले तीनों दोस्तों को हिरासत में ले लिया गया है।

सीओ अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दीपक जाटव के द्वारा कोतवाली उरई पर तहरीर दी गई। जिसमें बताया गया कि जीशान, राजा और अल्ताफ अपने साथ ले गये थे, जिन्होंने मेरे भाई महेन्द्र की हत्या कर दी है । इस सूचना पर, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली उरई मय पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया व फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गयी है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है। वादी की तहरीर के आधार पर कोतवाली उरई पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पूछताछ के बाद आरोपी जीशान,अलताफ व राजा को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में प्रयुक्त ईंट को बरामद कर लिया गया है। तीन आराेपिताें काे गिरफतार कर लिया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *