Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के 20 लाख के तीन इनामी नक्सलियाें ने महाराष्‍ट्र में किया आत्मसमर्पण

20 लाख के इनामी छत्तीसगढ़ के 3 नक्सलियाें ने महाराष्‍ट्र में किया आत्मसमर्पण

एमएमसी जाेन के कमांडर सहित 20 लाख के इनामी छत्तीसगढ़ के 3 नक्सली

जगदलपुर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । नक्सलियाें के एमएमसी (महाराष्‍ट्र-मध्‍यप्रदेश-छत्‍तीसगढ़) जोन के दर्रेकसा एरिया कमेटी कमांडर सहित 20 लाख के इनामी तीन नक्सलियों ने रविवार काे महाराष्‍ट्र में आत्मसमर्पण किया है।

महाराष्‍ट्र की गोंदिया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियाें में एमएमसी (महाराष्‍ट्र-मध्‍यप्रदेश-छत्‍तीसगढ़) जोन के दर्रेकसा एरिया कमेटी का कमांडर और आठ लाख का इनामी रोशन उर्फ मारा इरिया वेदजा (35) निवासी गांव मेंदरी, जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़ ) सहित दो एसीएम कैडर के नक्सली सुभाष उर्फ पोज्जा बंडू राववा (26) निवासी वेरापल्ली, उसूर तहसील,जिला बीजापुर (छत्तीसगढ़ ) और रतन उर्फ मनकू ओमा पोय्याम (25) निवासी रेखापाल जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़ ) शामिल हैं। इन दोनों पर छह-छह लाख रुपये का इनाम था। छत्तीसगढ़ के इन तीनाें नक्सलियाें ने आज महाराष्‍ट्र के गोंदिया पुलिस अधीक्षक के समक्ष हथियार के साथ आत्‍मसमर्पण कर दिया। इन पर कुल 20 लाख रुपये का इनाम घाेषित था।

महाराष्‍ट्र के गोंदिया पुलिस अधीक्षक निखिल पिंगले ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आत्मसमर्पित नक्सलियाें ने हथियार जमा किए, जिसमें रोशन उर्फ ​​मारा इरिया वेदजा से एक एसएलआर बंदूक, दो मैगज़ीन और 25 राउंड । सुभाष उर्फ ​​पोज्जा बंदू रव्या के कब्जे से एक एसएलआर, दो मैगज़ीन और 23 राउंड । रतन उर्फ ​​मनकू ओमा पोयम पोयम से एक 8 एमएम का हथियार, 1 मैगज़ीन और 15 राउंड मिले हैं ।

—————

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *