Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HEADLINES

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय

रायपुर, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र के जंगलों में आज सुबह से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार एक महिला नक्सली सहित तीन नक्सली मारे गए हैं, जबकि कई अन्य के घायल होने की भी आशंका है। सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने मुठभेड़ और तीन नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की है।

सुकमा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार मारे गए नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी के सदस्य है, जिनमें माड़वी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत-एसीएम ,सोढ़ी बंडी-एसीएम तथा महिला नक्सली नुप्पो बजनी-एसीएम शामिल हैं ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षा बलों की डीआर की टीम ने जंगल को घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

(Udaipur Kiran) / केशव केदारनाथ शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *