Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

मणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन प्रीपाक उग्रवादी गिरफ्तार

Image of the arrested PREPAK rebels in an Operations in Manipur.

इंफाल, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । सुरक्षा बलों ने इंफाल पश्चिम जिले के लम्पेल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक विशेष अभियान में प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक (जी-5) से जुड़े दो जबरन वसूली करने वाले कैडरों—पति-पत्नी—को सोमवार को गिरफ्तार किया। पुलिस प्रवक्ता ने आज बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सागोलबंद तेरा खुराइजाम लेइकाई निवासी कोंथौजम चाओबा मैतेई उर्फ पुंशिबा (46) और उसकी पत्नी कोंगथौजम (ओ) शर्मिला लीमा उर्फ नानाओ (43) के रूप में हुई है। अभियान के दौरान पति के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

एक अन्य कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के थौबल थाना क्षेत्र अंतर्गत जिला अस्पताल गेट के पास एनएच-102 पर खंगाबोक इलाके से प्रेपाक (प्रो) के एक सक्रिय कैडर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान लैरेंकाबी मानिंग लेइकाई, इंफाल पश्चिम जिले निवासी चंदम चंद्रमणि सिंह उर्फ घमबीर उर्फ तम्यंगनबा (49) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक मोबाइल फोन तथा सिम कार्ड जब्त किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *