Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

हिसार : लुवास के तीन छात्रों का अमूल में चयन

चयनित छात्र कर्ण।
चयनित छात्र सोनू।
चयनित छात्र विकेन्द्र।

हिसार, 30 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां के लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान

विश्वविद्यालय (लुवास), के दुग्ध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बी.टेक डेयरी

टेक्नोलॉजी (अंतिम वर्ष) के तीन विद्यार्थियों का देश की अग्रणी दुग्ध सहकारी संस्था

अमूल में चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को टेरिटरी सेल्स इंचार्ज–2 (टीएसआई-2) के पद

पर नियुक्त किया गया है।

चयनित विद्यार्थियों में सोनू राम, करण रोहिल्ला एवं विकेंदर सिंह शामिल हैं।

इन विद्यार्थियों ने हाल ही में आयोजित अमूल के आधिकारिक साक्षात्कार में अपनी प्रतिभा

एवं कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता प्राप्त की। लुवास के कुलपति प्रो.

(डॉ.) विनोद कुमार वर्मा ने मंगलवार काे चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि अमूल जैसी

देश की अग्रणी दुग्ध सहकारी संस्था में हमारे विद्यार्थियों का चयन विश्वविद्यालय के

गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, मजबूत व्यावहारिक प्रशिक्षण और उद्योग से जुड़े पाठ्यक्रमों

का प्रमाण है। यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य

विद्यार्थियों को भी मेहनत और समर्पण के लिए प्रेरित करेगी।

दुग्ध विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. शरणगौड़ा बी.

पाटिल ने कहा कि यह चयन विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, तकनीकी दक्षता एवं उद्योग उन्मुख

प्रशिक्षण का परिणाम है। महाविद्यालय निरंतर प्रयास कर रहा है कि विद्यार्थियों को

डेयरी उद्योग की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान किए जाएं।

लुवास के छात्र कल्याण निदेशक डॉ. संदीप गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों को

शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता दर्शाती है कि लुवास के विद्यार्थी डेयरी उद्योग

की बदलती जरूरतों के अनुसार स्वयं को तैयार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय का निरंतर प्रयास

है कि विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा और उद्योग-अनुकूल कौशल उपलब्ध कराए जाएं।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *