बाराबंकी: पुलिस की तीन टीमें लापता किशोरियाें की तलाश में जुटी

Photo

बाराबंकी, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के बाराबंकी जिले की कोतवाली रामनगर क्षेत्र स्थित ग्राम बिछलखा से तीन किशोरियां लापता है. शुक्रवार को लड़कियों के परिजनों ने थाना में उनकी गुमशुदगी ​दर्ज कराई हैं.

कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया परिजनों ने अपनी तहरीर में बताया कि तीनों लड़कियां गुरुवार शाम को साग तोड़ने के लिए खेत गई और वापस नहीं लौटी. आस पड़ोसियों के यहां खोजने के बावजूद बेटियों का कुछ पता नहीं चला. इसके बाद शुक्रवार को थाना में गुमशुदगी दर्ज करायी है.

कोतवाल ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बनाकर लड़कियों की खोजबीन शुरू कर दी है. तीन में से एक किशोरी के पास मोबाइल फोन था. सर्विलांस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. 13 घंटे बीत जाने के बाद भी तीनों किशोरियां के बारें में पुलिस को कुछ पता नहीं चल सका है. लड़कियों की उम्र 13, 14, 15 साल हैं.

कोतवाल ने बताया परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्जकर तीनों लड़कियों की तलाश में पुलिस की टीमें लगी हैं शीघ्र ही सफलता मिलेगी.—————

(Udaipur Kiran) / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Leave a Comment