Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
UTTAR PRADESH

लंबित मांगों को लेकर ग्राम विकास व पंचायत अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे अधिकारी।

– सरकार के खिलाफ तेज हुआ विरोध

मीरजापुर, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के मीरजापुर विकासखंड पहाड़ी के पड़री स्थित ब्लॉक परिसर में शुक्रवार से ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने ब्लॉक परिसर में धरना देकर चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

धरना स्थल पर महामंत्री मनीष मौर्या ने कहा कि ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबे समय से शासन स्तर पर विचाराधीन हैं, लेकिन समाधान के कोई ठोस प्रयास नहीं किए जा रहे। इससे कर्मचारियों में नाराज़गी है। ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि सचिवों से गौशाला प्रबंधन, फॉर्मर रजिस्ट्री, फैमिली आईडी समेत कई गैर-विभागीय कार्य जबरन कराए जा रहे हैं। इसके साथ ही बायोमैट्रिक हाजिरी प्रणाली लागू किए जाने का भी व्यापक विरोध किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शासन ने समय रहते ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। धरना प्रदर्शन में मनोज कुमार बिंद, सौरभ त्रिपाठी, आशी दुबे, दीक्षा शुक्ला, पंकज सिंह, लल्लू राम भारती सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *