Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

तीन शातिर चोर गिरफ्तार

बरामद की गई सामग्री
तीन चोर गिरफ्तार

गुवाहाटी, 05 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी के उदालबाकरा पुलिस आउटपोस्ट की टीम ने चोरी के मामले में शामिल तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दिसपुर पुलिस थाने की उदालबाकरा पुलिस आउटपोस्ट की एक टीम ने चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए लोखरा से दो शातिर चोरों को ज्योतिकुची से गिरफ्तार किया ।

पकड़े गए चोर की पहचान अजहर अली उर्फ ​​बाबू (45, दखिन गांव) और विशाल बोड़ो (21, दखिन गांव) के रूप में की गई है। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपियतों ने कई चोरी किए जाने की बात कबूल कीं और बताया कि वे रेगुलर तौर पर शंकर होटल के पास एक रिसीवर को चोरी का सामान बेचते थे।

उनकी निशानदेही ज्योतिकुची में काज़िमुद्दीन एंटरप्राइज पर छापा मारते हुए काज़िमुद्दीन (50 मुकलमुआ) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।

छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस की टीम ने आरोपितों के पास कॉपर और एल्युमिनियम वायर, जला हुआ कॉपर वायर, ट्विन फ्लैट केबल, दो मार्बल कटर, एक इंण्डेन सिलेंडर, क्राइम के दौरान इस्तेमाल किया गया एक ई-रिक्शा, क्राइम के दौरान पहने गए कपड़े बरामद किए हैं । पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *