Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर चांपा: संस्था में निवासरत अब तक कुल 13 बालकों को मिला पालन पोषण देखरेख परिवार

जांजगीर चांपा: संस्था में निवासरत अब तक कुल 13 बालकों को मिला पालन पोषण देखरेख परिवार

कोरबा/जांजगीर-चांपा 15 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में संस्था में निवासरत विगत एक वर्ष में अब तक कुल 13 बालकों को पालन पोषण देखरेख परिवार से जोड़ा गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने साेमवार काे बताया कि जिले में संचालित बाल देखरेख संस्था में निवासरत एक बालक को आज पालन-पोषण देखेरख परिवार जिला कोरबा नियमानुसार अस्थायी आदेश पर सुपुर्द किया गया है। उन्होंने बताया कि आवेदक द्वारा दिए गए आवेदन पश्चात बच्चों के उनके पालन-पोषण परिवार के साथ समन्वय हेतु मैचिंग प्रक्रिया करायी गयी। जिसमें बालक एवं पालक को एक दूसरे को समझने का अवसर प्राप्त हुआ एवं बच्चों द्वारा भावी पालन-पोषण देखेरख परिवार के साथ उनके घर जाने की इच्छा जाहिर की गयी और परिवार द्वारा भी बच्चों को अपने गृह जिला निवास ले जाने हेतु सहमति पर बाल कल्याण समिति द्वारा अस्थायी आदेश जारी किया गया।

इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गणेश प्रसाद शर्मा, सदस्यगण देव प्रसाद बर्मन, तपोधन सिंह सिसोदिया, अनुराधा शुक्ला, आरती यादव, प्रभारी संरक्षण अधिकारी गैर संस्थागत देखरेख ज्योति मिश्रा, परामर्शदाता प्रजेश कुमार शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेन्द्र कुमार मरकाम, सहायक सह कम्प्यूटर आपरेटर खगेश कुमार पटेल, प्रभारी परामर्शदाता बाल गृह बालक दिलेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी, जिला कार्यक्रम अधिकारी फॉस्टर केयर सविता साव सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) /हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *