Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

ग्वालियर जिले में आज आठ और जरूरतमंद महिलाएं बनेंगी “शक्ति दीदी”

शक्ति दीदी की जैकैट पहनाते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान (फाइल फोटो)

ग्वालियर, 07 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण के लिये शक्ति दीदी के नाम से प्रेरणादायी पहल हुई है। इस पहल के तहत जरूरतमंद महिलाओं को पेट्रोल पंपों पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर के रूप में जिला प्रशासन द्वारा नौकरी दिलाई जा रही है। इसी क्रम में आज मंगलवार को आठ जरूरतमंद महिलाएं “शक्ति दीदी” बनेंगीं। जिले में वर्तमान में शक्ति दीदी के तहत पहले से ही शहर में 71 महिलाएं यह भूमिका सफलतापूर्वक निभा रही हैं।

जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी विभिन्न पेट्रोल पंपों पर पहुँचकर महिलाओं को “शक्ति दीदी” के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे। महिला फ्यूल वर्कर के रूप में तैनात शक्ति दीदी की ड्यूटी की अवधि प्रात: 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक रहेगी।

अपर कलेक्टर कुमार सत्यम प्रात: 11.30 बजे ठाठीपुर स्थित इंजीनियर फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप पर मोहिनी रजक व फूलन देवी को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपेंगे। इसी तरह अपर जिला दण्डाधिकारी सीबी प्रसाद लक्ष्मीगंज स्थित श्री हरीलीला सर्विसेज पेट्रोल पंप पर नीतू यादव व अनीता सिंह एवं जैन ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर मिथलेश को, संयुक्त कलेक्टर जूही गर्ग कम्पू स्थित जैन मोटर्स पेट्रोल पंप पर सविता कुशवाह व गुड़िया एवं एसडीएम नरेन्द्र बाबू यादव सिकन्दर कम्पू स्थित देव मंगल बाबा पेट्रोल पंप पर रूबी को शक्ति दीदी के रूप में फ्यूल डिलेवरी वर्कर की जिम्मेदारी दिलाएंगे।

(Udaipur Kiran) तोमर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *