Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
BUSINESS

शेयर बाजार में आज दिवाली की छुट्टी, कल भी बलि प्रतिप्रदा के कारण बंद रहेगा बाजार

शेयर बाजार में आज और कल रहेगी दिवाली और बलि प्रतिपदा की छुट्टी

– आज सिर्फ मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए 1 घंटे तक खुलेगा शेयर बाजार– छुट्टियों के बाद 23 और 24 अक्टूबर को होगा सामान्य कारोबार

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । घरेलू शेयर बाजार में आज दिवाली और लक्ष्मी पूजन की छुट्टी रहने वाली है। आज सिर्फ परंपरागत मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए शेयर बाजार दोपहर 1:45 बजे से लेकर 2:45 बजे तक खुलेगा। आज के बाद कल 22 अक्टूबर को शेयर बाजार में दिवाली बलि प्रतिपदा की छुट्टी होगी। इस तरह घरेलू शेयर बाजार में लगातार दो दिन 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी। इसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को सामान्य कारोबार होगा, जबकि 25 अक्टूबर को शनिवार और 26 अक्टूबर को रविवार के चलते स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे। इस तरह इस सप्ताह शेयर बाजार 4 दिन बंद रहेगा। इसका एक अर्थ ये भी है कि इस सप्ताह स्टॉक मार्केट में कल यानी सोमवार को हुए कारोबार समेत कुल तीन दिन ही सामान्य कारोबार होने वाला है।

स्टॉक एक्सचेंज की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार आज और कल यानी 21 और 22 अक्टूबर को बीएसई में इक्विटी सेगमेंट और इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट समेत एसएलबी सेगमेंट, करेंसी डेरिवेटिव्स सेगमेंट्स, एनडीएस-आरएसटी, ट्राई पार्टी रेपो, कमोडिटी डेरिवेटिव्स सेगमेंट, इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट्स (ईजीआर) सेगमेंट सभी के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे है। एनएसई में भी इन दोनों तारीखों पर इक्विटीज, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटीज डेरिवेटिव्स, कॉरपोरेट बॉन्ड्स, न्यू डेट सेगमेंट्स, निगोशिएटेड ट्रेड रिपोर्टिंग प्लेटफॉर्म, म्यूचुअल फंड्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बॉरोइंग स्कीम्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंट्रेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सभी सेगमेंट्स में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर भी दिवाली के मौके पर 21 और 22 अक्टूबर को छुट्टी रहेगी।

दिवाली के बाद बाकी बचे हुए साल 2025 में शनिवार-रविवार के अलावा शेयर बाजार नवंबर में 5 तारीख को गुरु पूरब की छुट्टी होगी, जबकि 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इन छुट्टियों के अलावा करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में 5 सितंबर को ईद-ए-मिलाद की भी छुट्टी रहेगी।

——

(Udaipur Kiran) / योगिता पाठक

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *