Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

सामान लिया, पैसे नहीं दिए और फायरिंग कर भाग गया था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस गिरफ्त में आरोपी युवक

लखीमपुर खीरी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । परचून की दुकान से पेट्रोल डलवाने व अन्य सामान खरीदने के बाद रुपये न देकर और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी खीरी संकल्प शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र में दबिश देकर अभियुक्त मेराज पुत्र रहीसुद्दीन गांव रौसा थाना फरधान को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक पर थाना शारदानगर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 361/2025 धारा 125/316(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ ग्राम टहारा चौराहे पर स्थित एक परचून की दुकान से पेट्रोल डलवाने व अन्य सामान खरीदने के बाद रुपये नहीं दिए और दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया गया है।

(Udaipur Kiran) / देवनन्दन श्रीवास्तव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *