Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

दीपावली पर रायगढ़ में बदले ट्रैफिक नियम,  कई जगहों पर वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध

दीपावली के लिए यातायात व्यवस्था

रायगढ़, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । दीपावली त्योहार को दृष्टिगत रखते हुए शहर के गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ चौक सहित प्रमुख बाजारों में आमजन का आवागमन सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। नगरीय यातायात पुलिस रायगढ़ द्वारा विभिन्न बाजारों में इस दौरान उचित यातायात प्रबंधन हेतु पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था की गई है।

यातायात पुलिस ने बीती रात एक विज्ञप्ति जारी कर नगर के व्यापारी बंधु, नागरिक एवं ग्राहकों से अपील की है कि दीपावली पर्व के दौरान जिला मुख्यालय में सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाये रखने यातायात विभाग द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरूप कार्यवाही कर सहयोग करें ।

यातायात पुलिस ने व्यापारियाें से अपील करते हुए कहा कि सभी व्यापारी बधु अपने प्रतिष्ठान के सामने वालिटियर / गार्ड तैनात कर अव्यवस्थित पार्किंग को दुरूस्थ करवाये , अपने दुकानो के सामानो को दुकान से बाहर न निकाले या प्रदर्शन न करें। साथ ही प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियो के वाहन यथासंभव पार्किंग में ही रखने हेतु निर्देशित करें। इसके अलावा यातायात पुलिस ने सभी व्यापारी बंधु सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिष्ठान के सामने सीसीटीव्ही कैमरा अनिवार्यतः लगावे।

पार्किंग स्थल

यातायात विभाग द्वारा तत्कालीन पार्किंग व्यवस्था के रूप मे निम्न स्थलों का चयन किया गया है, जिससे दुकान में आने वाले प्रत्येक ग्राहक अवगत कराये । जिसमें सावडिया भवन प्रांगण, रामलीला मैदान , श्याम टाकिज परिसर, गांधी गंज परिसर, नगर निगम कांप्लेक्स (पुराना जिला शिक्षा कार्यालय) शामिल है।

एकांकी मार्ग

यातायात विभाग द्वारा यातायात के सुगम संचालन के लिए शहर के कुछ मागों को एकांगी मार्ग के रूप में संचालित किया जा रहा, जिसका पालन हेतु सभी को प्रेरित करें। जैसे – हण्डी चौक से हटरी चौक , केवड़ाबाड़ी चौक से हटरी चौक ,

गौरीशंकर मंदिर तिराहा से न्यू मार्केट तिराहा और मालधक्का तिराहा से गांधी प्रतिमा तिराहा प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

यातायात पुलिस ने भीड़ से बचने कुछ मार्गाें में डायवर्सन पाइंट बनाया है जिसमें, गाधी प्रतिमा, रेलवे स्टेशन चौक,

शहीद चौक, गोगाराईस मिल और गद्दी चौक शामिल है।

यातायात विभाग ने शहर में कई भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चार पहिया वाहनों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है जिसमें गांधी प्रतिमा, गोगाराईस मिल, हण्डी चौक, सारंगढ चौक (अग्रसेन चौक) और गद्दी चौक प्रमुख रूप से शामिल है।

—————

(Udaipur Kiran) / रघुवीर प्रधान

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *