Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HIMACHAL PRADESH

गिरिपार में दर्दनाक हादसा: दिवाली का सामान लेकर लौट रहे युवक की ढाँक से गिरकर मौत

नाहन, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सिरमौर ज़िले के गिरिपार क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत दुगाना के नेड़ा बास के समीप 30 वर्षीय युवक की ढाँक से गिरने के कारण मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में मातम छा गया है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक की पहचान गीता राम पुत्र मिनिया राम, निवासी गांव नेड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह दिवाली का सामान लेने कफ़ोटा बाजार गया हुआ था। देर शाम जब वह सामान लेकर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी ढाँक में जा गिरा।काफ़ी देर तक जब गीता राम घर नहीं पहुँचा तो परिवार और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान ग्रामीणों ने उसे गहरी खाई में मृत अवस्था में पड़ा पाया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पंचायत और पुलिस प्रशासन को दी।

ग्राम पंचायत दुगाना की प्रधान इंद्रा देवी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि इस दुःखद घटना की सूचना पटवारी को दे दी गई है।

उन्होंने कहा कि पंचायत की ओर से प्रभावित परिवार को प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने की मांग की जाएगी।इस दर्दनाक हादसे से पूरे नेड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *