Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

खंडवा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में काका-भतीजे की मौत

स्कूल बस और बाइक की भिड़ंत में काका-भतीजे की मौत

खंडवा, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के खंडवा में शनिवार काे एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया। यहां तेज रफ्तार स्कूल बस और बाइक की टक्कर में दाे लाेगाें की माैत हाे गई। मृतक आपस में चाचा- भतीजे है। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शवाें काे पाेस्टमार्टम के लिए भेजा और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।

जानकारी अनुसार हादसा शनिवार दाेपहर काे जावर-अमलपुरा हाईवे पर बिजली ग्रिड के पास एक अंधे मोड़ पर हुआ हैं। खेड़ी ग्राम के जिनियस पब्लिक स्कूल की बस से बाइक की जाेरदार भिड़ंत हाे गई। हादसे में बाइक सवार ताराचंद पुत्र विट्ठल (45) और लक्ष्मण पुत्र चैन्या (65) दोनों निवासी ग्राम सरई की मौत हो गई। दोनों मृतक आपस में काका-भतीजे हैं, जो कि जावर की ओर से घर लौट रहे थे। हादसा इतना भयावह था कि बस के टायर में जाकर बाइक फंस गई। एक बुजुर्ग सड़क पर गिर गया, वहीं दूसरा बाइक के साथ लटक गया। बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर कांच गिर गया हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना जावर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू कर दी हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *