Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानी जवानाें काे दी गई श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पुलिस स्मृति दिवस पर मंगलवार काे पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मृति स्थल पर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के शौर्य और बलिदान को नमन किया गया।

इस माैके पर पुलिस अधीक्षक अक्षय काेंडे सहित अन्य अधिकारियों ने दाे मिनट का माैन रखकर वीर बलिदानी काे याद किया गया।पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद काेंडे ने बताया कि बीते साल एक सितम्बर से इस साल 31 अगस्त तक पूरे देश में 186 पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारी और कर्मियों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए बलिदान दिया। इन बलिदानियाें में उत्तराखंड पुलिस के 04 जवान पुष्कर चन्द्र जोशी, संजीव नयन जगूड़ी, धनराज और आरक्षी गोकुल लाल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर काे भारतीय पुलिस बल के लिए विशेष महत्व रखता है। यह दिन राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है, जब हम उन साहसी साथियों को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।

(Udaipur Kiran) / दीप्ति

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *