Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HimachalPradesh

मुजारा आंदोलन के सिपाही अधिवक्ता कामरेड अमर चंद वर्मा को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत अधिवक्ता कामरेड अमर चंद वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देशराज शर्मा।

मंडी, 21 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मुजारा आंदोलन के सिपाही अखिल भारतीय किसान सभा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कामरेड अमर चंद वर्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु शोक सभा उनके पैतृक आवास गांव रखून कोटमोरस-मझवाड़ में आयोजित की गई। इसमें परिवार जनों व गांव वासियों के अतिरिक्त अधिवक्ताओं, वामपंथी व कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की। उपस्थित जनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए 2 मिनट का मौन भी रखा गया।

सभी वक्ताओं ने एडवोकेट अमरचंद वर्मा के संघर्षों, वकालत व सामान्य आचरण की सराहना करते हुए उनके विचार को आगे बढ़ने का आवाहन किया। सभी ने कहा कि वह मृदुभाषी वह मिलनसार प्रकृति के इंसान थे। शोकसभा में सीपीआई के राज्य महासचिव भाग सिंह चौधरी, पूर्व राज्य महासचिव देशराज, पूर्व जिला सचिव ललित ठाकुर, एडवोकेट सहयोगी आईडी त्यागी, शिवराम, प्रदीप परमार आदि उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *