Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
JAMMU & KASHMIR

पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कठुआ में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई

Tributes paid to martyred policemen at Police Training School, Kathua

कठुआ, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । सरदार पृथ्वीनंदन सिंह पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कठुआ में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पुलिस कर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई।

इस परेड में संस्थान के स्टाफ सदस्यों और प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। एसपीएस पीटीएस कठुआ की प्रधानाचार्या मंजीत कौर जेकेपीएस, स्टाफ सदस्यों और प्रशिक्षुओं ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों को याद कर भावुक क्षण भी देखने को मिले। प्रधानाचार्या एसएसपी मंजीत कौर ने बताया कि पुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है जो उन पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है जिन्होंने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है।

उन्होंने कहा कि कहा कि पुलिसकर्मियों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी देश की सुरक्षा और शांति के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने से भी नहीं हिचकिचाते हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन खजूरिया

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *