Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
RAJASTHAN

राज्य स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के लिए ट्राॅफियाें का अनावरण

राज्य स्तरीय फुटबाॅल टूर्नामेंट के लिए ट्राॅफियाें का अनावरण

बीकानेर, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । युवाओं में सोशल मीडिया के प्रति बढ़ते प्रभाव और स्वस्थ शरीर की परिकल्पना को साकार करने के उद्देश्य से मास्टर बच्ची क्लब फुटबॉल समिति के तत्वावधान में राज्य स्तरीय 31 वां मास्टर बच्ची गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट पुष्करणा स्टेडियम के हरे भरे मैदान पर खेला जाएगा। जिसकी ट्रॉफियों का लोकार्पण रविवार को किया गया।

आयोजन सचिव भरत पुरोहित ने बताया कि 25 से 29 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में मेजबान बीकानेर सहित प्रदेश की 10 टीमें अपना दमखम दिखाएगी। समिति अध्यक्ष सुनील बांठिया ने बताया कि नॉकआउट सिस्टम पर आयोजित इस प्रतियोगिता में रेफरी पैनल बनाया गया है। जिसमें सभी बाहर के रेफरी निर्णायक मंडल में शामिल है। दोपहर 2:30 बजे से शुरू होने वाले मैच में मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज सहित दर्शकों के लिए भी बेस्ट हूटर का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

संरक्षक एन डी रंगा ने बताया कि बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के रहने व भोजन की व्यवस्था आयोजन समिति की ओर से की जाएगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों को पूर्व पार्षद राजा सेवग के सहयोग से सूर्या भवन और मोहता धर्मशाला में ठहराया जाएगा।

समाजसेवी देव किशन चांडक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह यादगार बनाने के लिए तैयारिया शुरू कर दी गई है। शुभारंभ के अवसर पर गीत संगीत का कार्यक्रम और मार्च पास्ट भी खिलाड़ियों के द्वारा की जाएगी ।

प्रतियोगिता में विजेता और उप विजेता ट्रॉफी खांडेकर क्लब के अध्यक्ष डीवाईएसपी अनिल पुरोहित और खांडेकर आयोजन समिति के राजेश व्यास द्वारा स्व अमित सेठी मेमोरियल के नाम से प्रदान की जाएगी। इसके अलावा रनिंग ट्राफी अशोक छंगाणी द्वारा सीता देवी छंगाणी की स्मृति में जमन घोट द्वारा प्रदान की जाएगी तथा नथमल मारू द्वारा स्व गिरधारीलाल पुत्र स्व बुलाकी दास गुरु की स्मृति में स्मृति चिन्ह (बैग) प्रदान किए गए।

राम जी सोनी ने बताया कि मैदान के मेंटेनेंस का कार्य भी शुरू किया गया है।जिससे कि खिलाड़ियों को किसी तरह की परेशानी ना हो। दर्शकों के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता का फाइनल दूधिया रोशनी में हो इसके लिए भी आयोजन समिति द्वारा प्रयास किया जा रहे हैं। यह प्रतियोगिता पिछले 30 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी इसमें भागीदारी निभाते हैं। प्रतियोगिता को लेकर शहर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।

प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता की ट्रॉफियों का लोकार्पण रविवार को किया गया। इस मौके पर बार एसाेसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित, नवल पुरोहित, सुनील बांठिया, एन डी रंगा, भरत पुरोहित, बुंदेला सिंह, शिव कुमार व्यास, रामजी सोनी, पंडित महेंद्र व्यास, विनोद जागा, केशव पुरोहित, सीए शंकर लाल व्यास, आशीष किराडू, जितेंद्र पुरोहित, देवेंद्र पुरोहित, कमरुद्दीन, आशुतोष पुरोहित आदि मौजूद रहे।

मीडिया प्रभारी हर्षित बिस्सा ने बताया कि प्रतियोगिता में बीकानेर की टीम के अलावा जयपुर, जोधपुर, कोटा अजमेर, भीलवाड़ा, नोहर की टीमें अपना दमखम दिखाएंगी। उन्होंने बताया कि फुटबॉल का युवाओं और महिलाओं में और क्रेज बढ़े इसके लिए महिलाओं का एक मैच करवाने के प्रयास भी किया जा रहे हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *