Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
WORLD

ट्रंप ने वेनेजुएला के तेल टैंकरों की नाकाबंदी का आदेश दिया

डोनाल्ड ट्रंप। फोटो - फाइल

वाशिंगटन, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को वेनेजुएला आने-जाने वाले मंज़ूरशुदा तेल टैंकरों की पूरी तरह से नाकाबंदी का आदेश जारी किया है। ट्रंप के इस आदेश से वेनेजुएला की निकोलस मादुरो सरकार पर दबाव बढ़ गया है। साथ ही इस क्षेत्र में अमेरिका के मिलिट्री अभियान के पीछे एक आर्थिक मकसद का संकेत मिल रहा है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में पूरी तरह से नाकाबंदी शब्दों को कैपिटल लेटर्स में लिखते हुए इस क्षेत्र में अमेरिकी मिलिट्री की बड़ी मौजूदगी की ओर इशारा किया। उन्होंने मादुरो की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने सुझाव दिया कि वेनेजुएला अमेरिका को जमीन, तेल और संपत्ति सौंप दे। मिलिट्री अभियान का मकसद सिर्फ ड्रग्स के व्यापार का मुकाबला करना नहीं है।

ट्रंप ने मंगलवार रात कहा कि वेनेजुएला दक्षिण अमेरिका के इतिहास में अब तक के सबसे बड़े नौसैनिक बेड़े से पूरी तरह घिरा हुआ है। यह और भी बड़ा होगा और उन्हें ऐसा झटका लगेगा जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा। ट्रंप की वेनेजुएला पर जमीनी हमले की धमकी ने कराकस पर दबाव बढ़ा दिया है।

वेनेजुएला के तेल भंडार दुनिया में सबसे बड़े हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के कारण वे अपनी क्षमता से काफी कम काम कर रहे हैं। देश का ज्यादातर तेल चीन को बेचा जाता है। अमेरिकी सरकार ने 2005 से वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *