Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

सोनीपत: शादी समारोह में जानलेवा हमला के दो आरोपी गिरफ्तार

सोनीपत: पुलिस द्वारा गिरफ्तार के किए गए आरोपित राहुल उर्फ मोंटी गांव बेगा व प्रिंस।

सोनीपत, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गन्नौर शादी समारोह के दौरान युवक पर जानलेवा हमला करने के

मामले में बड़ी थाना पुलिस ने दो आरोपितांे को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित राहुल

उर्फ मोंटी गांव बेगा व प्रिंस गांव खेड़ी तगा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने बुधवार

को दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

बड़ी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि गांव सैय्या खेड़ा

निवासी रोहित ने शिकायत दी थी कि 14 दिसंबर की रात जीटी रोड स्थित कनक गार्डन में गाड़ी

को लेकर उसकी आकाश उर्फ निक्की, प्रिंस और राहुल उर्फ मोंटी से कहासुनी हो गई। जिसके

बाद आरोपितों ने अपने अन्य साथियों के साथ उस पर डंडे व फरसे से सिर, हाथ और पैरों

पर वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस शिकायत पर पुलिस ने के दर्ज करते

हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अन्य आरोपिताें को भी गिरफ्तार कर

लिया जाएगा।पूछताछ करने पर आरोपितों ने बताया कि रोहित उनकी गाड़ी के बोनट

पर शराब का सेवन कर रहा था। उन्होंने रोहित से हटने को कहा तो रोहित ने उनके साथ गाली-गलौच

की। जिस कारण उनका झगड़ा हुआ। पुलिस ने आरोपिताें को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड

पर लिया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *