Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

जानलेवा हमले के दो आरोपित गिरफ्तार, कालेज में घुसकर मारी थी गोली, घटना सीसीटीवी में हुई थी कैद

गिरफ्तार अभियुक्त

फिरोजाबाद, 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । थाना मटसेना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर एक नर्सिंग कालेज परिसर में युवक पर गोली मारने का आरोप है। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया गया है।

थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत गांव सिकहरा में एक स्कूल ऑफ नर्सिंग कॉलेज हैं। यहां रसीदपुर कनेटा गांव के सुखवीर नौकरी करते हैं। सुखवीर का पुत्र मानवेंद्र उर्फ मोनू (18) सोमवार की दोपहर कॉलेज में अपने पिता को खाना देने गया था। आरोप है कि तभी दो युवक स्कूटी से वहां पहुंचे। इसी दौरान स्कूटी सवार एक युवक ने मोनू पर फायर कर दिया। गोली लगने से घायल मोनू को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार थे।

थाना प्रभारी मटसेना विमलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में वांछित दो आरोपित सुमित कुमार उर्फ मूला पुत्र विजेन्द्र निवासी ग्राम सिकहरा थाना मटसैना व संजय पुत्र सोनवीर सिंह निवासी ग्राम खेडा थाना मटैसना को ग्राम नगरिया मोड़ बगीची के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से 01 रिवाल्वर 32 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है। दोनों के विरुद्ध कार्यवाही कर दोनों को जेल भेजा है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *