Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

चाकू गोदकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपित गिरफ़्तार

चाकू गोदकर युवक की हत्या करने वाले दो आरोपित गिरफ़्तार

जयपुर, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच दिन पहले युवक की हत्या के मामले में फरार दो आरोपितों को गिरफ़्तार किया है। जो बारात का पीछा करते हुए शादी समारोह में घुसे थे और फिर सरिए से जानलेवा हमले के दौरान चाकू से गोदकर अल्ताफ नाम के युवक की हत्या कर भागे थे। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही फरार साथियों की तलाश कर रही है।

थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर को जानलेवा हमले के दौरान चाकू से गोदकर अल्ताफ नाम के युवक की हत्या के मामले में आरोपित मोहम्मद अमन (25) निवासी फकीरों की डूंगरी ब्रह्मपुरी हाल सड़वा जयसिंहपुरा खोर और जफर (30) निवासी रहमत कॉलोनी सड़वा जयसिंहपुरा खोर को गिरफ्तार किया है।

शर्मा ने बताया कि 15 अक्टूबर की रात को अल्ताफ (26) पुत्र शहजाद निवासी फकीरों की डूंगरी ब्रह्मपुरी की चाकू से गोदकर हत्या के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। दीपावली पर घर लौटकर आने पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी दोनों हत्यारों को धर-दबोचा। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ ही फरार बदमाशों की तलाश में उनके छिपने के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि आमेर रोड स्थित फकीरों की डूंगरी निवासी शकील ने हत्या का मामला दर्ज करवाया था कि 15 अक्टूबर की रात वह मोहल्ले में रहने वाले फैजान के निकाह के लिए सड़वा स्थित सीमेंट गोदाम के पास बारात लेकर गए थे। कॉलोनी में नशे का काम करने वाले फिरोज के इशारे पर अमन, जफर, गोलू, शादाब और मजहर बारात का पीछा करते हुए शादी समारोह में घुसे। इसके बाद अल्ताफ के साथ मारपीट करते हुए सरियों से ताबड़तोड़ वार किया और चाकू गोदकर हत्या कर हमलावर फरार हो गए। जिससे उसकी मौत हो गई थी।

—————

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *