Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MAHARASHTRA

गोरेगांव में 9.06 करोड़ रुपये मूल्य की 427 ग्राम मेफेड्रोन जब्त, दो गिरफ्तार

मुंबई, 30 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुंबई के गोरेगांव इलाके में पुलिस ने मंगलवार को छापा मारकर 9.06 करोड़ रुपये मूल्य की 427 ग्राम मेफेड्रोन जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपितों से पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

मुंबई पुलिस के मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि उसने शहर के गोरेगांव इलाके से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 427 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बाजार में इस जब्ती की कीमत 9.06 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि एएनसी की टीम को गोरेगांव में ड्रग की सौदेबाजी की पूर्व सूचना मिली थी। इसी जानकारी के अनुसार पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में गोरेगांव में निगरानी रखा था। मौके पर जैसे ही ड्रग विक्रेता और उसे खरीदने वाले दिखे, पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ गोरेगांव पुलिस स्टेशन में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कांदिवली यूनिट के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक एस.बी. जगदाले ने किया।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *