मोबाइल छीनने के आरोप में दो गिरफ्तार


गुवाहाटी 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गुवाहाटी की वशिष्ठ पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग मामले में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि वशिष्ठ पुलिस की एक टीम ने 21 दिसंबर को दर्ज कराई गई एक शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मोबाइल छिनतकाई के आरोप में दो झपटमारों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अनवर अहमद (22) और नासिर अहमद (25) के रूप में की गई है। आरोपितों ने मामले में अपनी संलिप्तता कबूल की और गुवाहाटी में कई छीनने की घटनाओं को भी स्वीकार किया है।
अभियान के दौरान गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास में से पलटन बाजार नेपाली मंदिर से छीनी गई आईफोन, भूतनाथ बाजार के पास से छीनी गई एक वीवो मोबाइल फोन, एक छीना हुआ ओप्पो ए59 5जी मोबाइल हैंडसेट, एक एचएमओ कीपैड मोबाइल हैंडसेट, अपराध में इस्तेमाल की गई एक स्कूटी (एएस01-जीएच-9429) जब्त की गई है। घटना के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी



