Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: स्कूल से बिजली के तार चोरी करके कबाड़ी को बेचने वाले दो काबू

गुरुग्राम में स्कूल से बिजली चोरी के आरोपी में काबू किए गए दो आरोपी।

गुरुग्राम, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । यहां एक स्कूल से बिजली के तार चोरी करके कबाड़ी को बेच दिए गए। महंगे तारों को मात्र आठ हजार रुपये में बेचा गया। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को काबू किया गया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपियों ने नशे की पूर्ति के लिए इस घटना को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार सेक्टर-53 पुलिस थाना में क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुखिया ने स्कूल से बिजली के तार व अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु की। इस मामले में सेक्टर-10 अपराध शाखा ने सब्जी मंडी से दो आरोपियों को काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान सेक्टर-12 निवासी कर्ण (19) व साहिल (20) के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस पूछताछ में पता चला है कि आरोपी कर्ण गुरुग्राम में किसी क्रॉकरी की दुकान पर काम करता है। आरोपी साहिल गुरुग्राम में सफाई का काम करता है। दोनों आरोपी नशा करने के आदी हैं। नशे की पूर्ति के लिए उन्होंने चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया।चोरी किए गए बिजली के तार आरोपियों ने आठ हजार रुपये में राह चलते कबाड़ी को बेच दिए। आरोपी कर्ण पर जिला गुरुग्राम में जान से मारने की धमकी देने के तहत दो केस व आरोपी साहिल पर मारपीट करने के तहत एक केस गुरुग्राम में पहले भी दर्ज हैं।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *