Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CRIME

एसओजी अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी, यूपी के स्कूल टीचर समेत दो गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपित 

सिलीगुड़ी, 03 दिसंबर (हि. स)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के एक अधिकारी को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में उत्तर प्रदेश के एक स्कूल शिक्षक समेत दो लोगों को माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना अगस्त महीने की है। उस समय एसओजी के सब-इंस्पेक्टर को एक शख्स ने फोन कर न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी थी, बल्कि अभद्र भाषा में बात भी की थी। इसके बाद 19 अगस्त को सब-इंस्पेक्टर झा ने माटीगाड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने कॉलर के फोन नंबर को ट्रैक किया, जो उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के एक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। माटीगाड़ा थाना की विशेष टीम जांच के लिए यूपी भी पहुंची, लेकिन उस समय आरोपी घर से फरार था।

लंबी तलाश के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले आरोपित मदन मोहन सिंह (40) को गिरफ्तार किया, जो पेशे से स्कूल शिक्षक है। पूछताछ में उसने पुलिस को एक और व्यक्ति का नाम बताया, जिसके कहने पर उसने धमकी भरा फोन किया था।

इस आधार पर पुलिस ने जल्द ही माटीगाड़ा थाना के कदमतला चिड़िया मोड़ इलाके से हेमंत कुमार (60) नामक व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हेमंत कुमार ने ही यूपी निवासी शिक्षक को अधिकारी को धमकी देने के लिए उकसाया था।

गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बुधवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच जारी है।

(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *