Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

जींद : पानी के टैंक में डूबने से दो बच्चों की मौत

मृतक बच्चों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन।

जींद, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । गांव खटकड़ खेत में बने लेयर फार्म के पास बने पानी टैंक (होदी) में खेलते हुए डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक बच्चों के शवों को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव खटकड़ के खेतों में लितानी निवासी अमन ने लेयर फार्म बनाया हुआ है। यहां गांव छपरा बिहार निवासी संत कुमार पासवान पिछले कई सालों से परिवार सहित लेबर के रूप में कार्यरत है। सोमवार रात को संत कुमार के नौ वर्षीय सत्यम व छह वर्षीय रितिक लेयर फार्म के पास बने पानी के टैंक के पास खेल रहे थे। दोनों बच्चे खेलते हुए पानी के टैंक मेंं डूब गए। बच्चों के टैंक में डूबने का जैसे ही पता चला तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को तुरंत प्रभाव से उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को जानकारी देते हुए उचाना थाना के जांच अधिकारी सुखविंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दोनों बच्चों के शवों के पोस्टमार्टम को लेकर कागजी कार्रवाई कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र मराठा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *