Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

जांजगीर चांपा: कुएं में गिरीं दो चचेरी बहनें, डूबने से दर्दनाक मौत

जांजगीर चांपा: कुएं में गिरीं दो चचेरी बहनें, डूबने से दर्दनाक मौत, घर की बाड़ी में खेलते समय हुआ हादसा, पोस्टमॉर्टम के लिए शव रखे गए मॉर्चुरी में

कोरबा/जांजगीर-चांपा, 2 दिसंबर (Udaipur Kiran) । जिले के कनाई गांव में मंगलवार शाम एक हृदयविदारक हादसा हो गया, जहां घर की बाड़ी में खेल रही दो मासूम चचेरी बहनें कुएं में गिर गईं। डूबने से दोनों बच्चियों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर पुलिस भी पहुंची।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे छह वर्षीय अस्मिता और चार वर्षीय प्रिंसी अपने घर की बाड़ी में खेल रही थीं। करीब आधे घंटे बाद जब दोनों दिखाई नहीं दीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। घर-आंगन, आसपास और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिलीं, तो परिजनों को आशंका हुई।

शक के आधार पर उन्होंने बाड़ी में बने कुएं में झांककर देखा, जहां दोनों बच्चियां बेहोशी की हालत में दिखाई दीं। तुरंत उन्हें कुएं से बाहर निकाला गया और गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *