Skip to content
Sunday, 1 November 2026
BREAKING
CHHATTISGARH

नए साल में शुरू होंगे कोरबा शहर में दो ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

तैयार चार्जिंग स्टेशन का फोटो

कोरबा, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोरबा में बड़े शहरों की तर्ज पर नए साल में शहर के दो स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहनों में लगे बैटरी की चार्जिंग करने के लिए ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की सुविधा मिलने लगेगी। नगर निगम द्वारा 45 लाख रुपये की लागत से शहर के स्मृति उद्यान व मल्टीलेवल पार्किंग के सामने ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के लिए शेड बनाया गया है। जहां बिजली कनेक्शन का कार्य भी पूरा हो चुका है। वहीं अब चार्जिंग के लिए उपकरण भी पहुंच गए हैं। जिनके इंस्टॉलेशन के साथ ही शेड के साज-सज्जा की तैयारी चल रही है। सुविधा शुरू होने के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों की श्रेणी में आने वाले दोपहिया वाहनों के अलावा कार व ई-रिक्शा की घर के बाहर फटाफट चार्जिंग होने लगेगी जिससे वाहन मालिकों को चार्जिंग के लिए घर के भरोसे ही नहीं रहना होगा।

सबसे ज्यादा राहत ई-रिक्शा चालकों को होगी, जिन्हें अभी कुछ फेरा लगाने के बाद बैटरी चार्जिंग के लिए घर की दौड़ लगानी पड़ती है। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ई-चार्जिंग सुविधा नगर निगम के कार्यपालन अभियंता सुरेश बरूआ ने बताया कि शहर में प्रदूषण कम करने और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत ई-चार्जिंग स्टेशन की सुविधा शुरू की जा रही है। उपकरण पहुंचने के बाद इंस्टॉलेशन का काम चल रहा है, नए साल में सुविधा शुरू करने की तैयारी है।

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

—————

(Udaipur Kiran) / हरीश तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *